मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, इलाके में हड़कंप — दबंगों पर गंभीर आरोप

कानपुर। नर्वल थाना क्षेत्र के सिकठिया मोड़ पर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवती अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई।टावर पर चढ़ी युवती की पहचान गांव निवासी ननकी कुशवाहा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गांव के ही कुछ लोगों से आहत होकर युवती ने यह खतरनाक कदम उठाया।युवती ने टावर से ही ठाकुर अवधेश सिंह और राकेश सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों ने उसका जीना दूभर कर दिया है। आरोपों के बाद मामला और भी संवेदनशील हो गया है।सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया। काफी देर तक चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बीच पुलिस टीम युवती को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश में जुटी रही।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपों की सत्यता की पड़ताल की जा रही है।
।*बिंदास पल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

