BB ओरिजिनलNews Officeउत्‍तर प्रदेशकानपुर

सेठ मोतीलाल खैरिया एस.डी . इंटर कॉलेज मे वार्षिक पत्रिका ” कृतित्व” का विमोचन संपन्न!

कानपुर ,सेठ मोतीलाल खैरिया एस.डी . इंटर कॉलेज मे आज दिनाँक 20/05/2026 को हमारे विद्यालय में वार्षिक पत्रिका ” कृतित्व” का विमोचन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रान्त संचालक माननीय श्री राम जी के मुख्य आतिथ्य व विद्यालय अध्यक्ष श्री सुभाषचन्द्र खेड़िया (सी०ए०) की अध्यक्षता में संपन्न हुआ | इस शुभअवसर पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके विद्यालय को गौरवान्वित करने वाले छात्र-छात्राओं को नगद पुरस्कार व प्रतीक चिन्ह देकर माननीय मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया |

Screenshot 20260520 230310 1

कार्यक्रम का आगाज माननीय मुख्य अतिथि द्वारा माँ सरस्वती जी का पुष्पार्चन व दीपप्रज्वलन तथा वन्दना के साथ किया गया । तत्पश्चात विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सुमन चंदोला जी ने आये हुए अतिथियों का स्वागत व अभिनन्दन शाल व माला पहनाकर किया | पत्रिका संपादक आचार्य श्री राजेश कुमार शुक्ल जी वार्षिक पत्रिका की भूमिका व उसमें सम्मिलित छात्र-छात्राओं के लेखों का परिचय दिया | माननीय मुख्य अतिथि जी, विद्यालय अध्यक्ष जी, प्रबन्धक जी, गणमान्य अतिथियों व वरिष्ठ आचार्यों द्वारा पत्रिका का विमोचन किया गया ।

Screenshot 20260520 230259 1

कार्यक्रम की अगली कड़ी में मुख्य अतिथि जी व कार्यक्रम अध्यक्ष जी द्वारा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा सत्र 2025-26 में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर माननीय मुख्य अतिथि जी द्वारा छात्रों को राष्ट्रहित में लगे रहने व धर्म की राह पर आगे चलने का आशीर्वाद दिया, साथ ही उन्होंने छात्र-छात्राओं को सत्य के मार्ग पर चलकर समाज के उत्थान में लगने के लिये प्रेरित किया ।

विद्यालय अध्यक्ष जी ने भी छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने के लिये आशीर्वाद दिया। प्रबन्धक श्री कमल किशोर गुप्त जी ने आये हुए समस्त गणमान्य अतिथियों व अभिभावकों का धन्यवाद दिया व छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन आचार्य श्री सचिन सिंह यादव व आचार्या श्रीमती कंचन नाथ के निर्देशन में छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया | इस अवसर पर विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य श्री लक्ष्मीकान्त शुक्ल जी, आचार्य अरविन्द शंकर तिवारी जी, आचार्या काकोली मिश्रा जी व अन्य सभी आचार्य/आचार्या उपस्थित रहे ।

बिंदास बोल संवाददाता. विनायक मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp