पुलिस की बड़ी कार्रवाई,आठ साइबर ठग गिरफ्तार

कानपुर। सचेंडी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने खेतों में बनाए गए ठिकाने पर छापा मारकर 8 शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी खुद को पुलिस अधिकारी, क्राइम ब्रांच और सीबीआई अधिकारी बताकर लोगों को झांसे में लेते थे। ये ठग वीडियो कॉल और फर्जी संदेश भेजकर लोगों को डराते-धमकाते थे और फिर उनसे मोटी रकम ऐंठते थे।
पुलिस के मुताबिक, गिरोह के खिलाफ अब तक चार राज्यों से 22 शिकायतें सामने आ चुकी हैं। शुरुआती जांच में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी का खुलासा हुआ है।
डीसीपी पश्चिम कासिम आबिदी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अब आरोपियों के नेटवर्क और अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।
बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट


