BB ओरिजिनलअपराधउत्‍तर प्रदेशकानपुर

पूर्णश्वर मंदिर में रखा दानपात्र चोरी

कानपुर।बिठूर थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं और पुलिस की गश्त पर सवाल खड़े होने लगे हैं। ताज़ा मामला बैकुंठपुर गांव का है, जहां एक शातिर चोर ने दिनदहाड़े मंदिर को ही निशाना बना डाला।बताया जा रहा है कि पूर्णश्वर मंदिर में रखा दानपात्र चोर ने बेखौफ होकर चोरी कर लिया। हैरानी की बात यह है कि पूरी वारदात दिन के उजाले में हुई और आरोपी आराम से दानपात्र उठाकर चलता बना।चोरी की यह पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि चोर बिना किसी डर के वारदात को अंजाम दे रहा है। इस घटना ने बिठूर पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है।मंदिर जैसे आस्था के केंद्र में चोरी की घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि जब दिन में मंदिर सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी?फिलहाल यह घटना बिठूर थाना क्षेत्र की पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस बेखौफ चोर तक कब तक पहुंच पाती है।स्थान — बैकुंठपुर गांव, बिठूर थाना क्षेत्र, कानपुर

बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp