BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुर

अब बारिश नहीं रोकेगी रफ्तार: कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर युद्धस्तर पर मॉनसून तैयारियां

Img 20260621 wa0009

NHAI के निर्देश पर नालों की सफाई, जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त, गड्ढों की मरम्मत तेज; यात्रियों को मिलेगा सुरक्षि

कानपुर। मानसून की दस्तक के साथ जहां आमतौर पर सड़कों पर जलभराव और यातायात बाधित होने की समस्याएं बढ़ जाती हैं, वहीं इस बार कानपुर से प्रयागराज तक राष्ट्रीय राजमार्ग को बारिश के मौसम के लिए पूरी तरह तैयार करने की कवायद तेज कर दी गई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के निर्देश पर वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट और त्रिवेणी संगम हाईवे प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विशेष मॉनसून अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत हाईवे के दोनों किनारों पर बने नालों, ड्रेनेज चैनलों और जल निकासी मार्गों की व्यापक सफाई कराई जा रही है, ताकि भारी बारिश के दौरान कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। इसके साथ ही सड़क पर मौजूद गड्ढों और क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत भी युद्धस्तर पर की जा रही है।

हाईवे प्रबंधन का कहना है कि यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और निर्बाध यात्रा उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से मॉनसून शुरू होने से पहले सभी संवेदनशील स्थानों की पहचान कर वहां विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। तकनीकी टीमों, पेट्रोलिंग स्टाफ और सफाई कर्मियों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखा गया है।

त्रिवेणी संगम हाईवे प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर राकेश भारद्वाज ने बताया कि बारिश के मौसम में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फील्ड टीमें लगातार सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ सड़क की गुणवत्ता सुधारने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे यात्रियों को मानसून के दौरान भी बेहतर और सुरक्षित सफर का अनुभव मिल सके।

NHAI का लक्ष्य है कि कानपुर से प्रयागराज तक का राष्ट्रीय राजमार्ग पूरे मानसून सीजन में सुचारु रूप से संचालित रहे और यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Img 20260621 wa0012

“हमारा प्रयास है कि मानसून के दौरान भी हाईवे पर यातायात निर्बाध बना रहे। जल निकासी व्यवस्था, सड़क मरम्मत और निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है ताकि यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा मिल सके।”

— राकेश भारद्वाज, प्रोजेक्ट मैनेजर, त्रिवेणी संगम हाईवे प्राइवेट लिमिटेड


Img 20260621 wa0010

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp