BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुर

चिड़ियाघर मेन गेट पर हाई वोल्टेज ड्रामा

कानपुर। थाना नवाबगंज क्षेत्र स्थित चिड़ियाघर के मुख्य गेट पर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक युवती और कार चालक के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि युवती चिड़ियाघर घूमकर बाहर निकल रही थी, तभी अचानक कार उसके सामने आ गई—या फिर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती खुद ही कार के आगे आ गई। इसी दौरान युवती का मोबाइल फोन गिरकर टूट गया।फोन टूटने के बाद युवती ने मौके पर करीब आधे घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा किया। वह कार के सामने खड़ी हो गई और वाहन को आगे नहीं बढ़ने दिया, जिससे गेट पर लंबा जाम लग गया और मौके पर भारी भीड़ जुट गई।मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया और कार चालक से युवती को पैसे दिलवाए।हालांकि, कुछ ही देर बाद घटनास्थल के पास एक नया मोड़ सामने आया। जहां युवती पहले अकेली दिखाई दे रही थी, वहीं बाद में एक युवक के साथ पेड़ के नीचे बैठी नजर आई। दोनों को उसी पैसे के साथ आराम से बैठे देखा गया।स्थानीय लोगों का दावा है कि इस तरह के मामले सुनियोजित हो सकते हैं, जहां वाहन चालकों को रोककर पैसे वसूले जाते हैं। वीडियो में भी इस तरह की आशंका जताई जा रही है।फिलहाल, यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि इस तरह की हरकतें भविष्य में खतरनाक भी साबित हो सकती हैं।

बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp