आईएमए कानपुर में “आयाम फाइनेंस मीट एवं भजन संध्या”का भव्य आयोजन
आईएमए कानपुर में “आयाम फाइनेंस मीट एवं भजन संध्या” का भव्य आयोजन
निवेश ज्ञान, वित्तीय जागरूकता और भक्ति संगीत का अद्भुत संगम
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), कानपुर शाखा द्वारा वेस्टमेट इन्वेस्टमेंट सर्विस के सहयोग से जितेन्द्र कुमार लोहिया ऑडिटोरियम, आईएमए भवन, परेड, कानपुर में “आयाम फाइनेंस मीट एवं भजन संध्या” का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आईएमए कानपुर के अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा ने की। कार्यक्रम का सफल संचालन सांस्कृतिक सचिव डॉ. रेणु सिंह गहलौत ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन आईएमए सचिव डॉ. (प्रो.) शालिनी मोहन ने प्रस्तुत किया।
आधुनिक निवेश पर विशेषज्ञों का मार्गदर्शन
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में श्री रहेन्द्र प्रधान (Product Head, Nuvama) एवं श्री अंकित अग्रवाल (MD एवं Head – Growth Debt, Lighthouse Canton) ने चिकित्सकों को आधुनिक निवेश, स्मॉल फाइनेंशियल प्लानिंग, वेल्थ क्रिएशन, एसेट एलोकेशन तथा प्रभावी निवेश रणनीतियों पर विस्तृत जानकारी दी।
विशेषज्ञों ने उपस्थित चिकित्सकों के निवेश संबंधी प्रश्नों का समाधान करते हुए भविष्य के लिए सुनियोजित वित्तीय प्रबंधन की आवश्यकता पर बल दिया।
वेल्थ क्रिएशन पर विशेष सत्र
वेस्टमेट इन्वेस्टमेंट सर्विस के निदेशक श्री प्रदीप सूर्यवंशी एवं श्री निखिल दुबे ने दीर्घकालिक वित्तीय योजना, निवेश अनुशासन, वित्तीय सुरक्षा तथा संपत्ति निर्माण के विभिन्न आयामों पर विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बदलते आर्थिक परिवेश में सुविचारित निवेश एवं भविष्य की वित्तीय आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाबद्ध निवेश के महत्व पर प्रकाश डाला। उपस्थित चिकित्सकों ने उनके मार्गदर्शन की सराहना की।
भजन संध्या ने बांधा समां
कार्यक्रम के दूसरे चरण में आयोजित भजन संध्या में श्री राजीव सक्सेना एवं श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव की भजन मंडली ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
आईएमए अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा एवं सचिव डॉ. (प्रो.) शालिनी मोहन ने भी भक्तिमय भजनों की मनोहारी प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। पूरे सभागार में श्रद्धा एवं आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा।
प्रमुख रूप से उपस्थित
- डॉ. विशाल सिंह (वित्त सचिव)
- डॉ. देबज्योति देबरॉय (सांस्कृतिक उपाध्यक्ष)
- डॉ. रिना सिंह (संयुक्त सांस्कृतिक सचिव)
- डॉ. दीपक श्रीवास्तव (वैज्ञानिक सचिव)
- श्री निखिल दुबे
- श्री प्रदीप सूर्यवंशी
- श्री सुशांत धवन
- श्री विराट तिवारी
- बड़ी संख्या में चिकित्सक एवं गणमान्य अतिथि

