पुलिस को खुली चुनौती देने वाला दबंग अपराधी सलाखों के पीछे

कानपुर। कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देने वाले दबंग अपराधी शिव सिंह को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर ही लिया। ग्वालटोली क्षेत्र में दिनदहाड़े बैंक कर्मचारियों के साथ मारपीट और एक महिला से चेन लूट जैसी सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर आरोपी ने शहर में दहशत फैला दी थी।बताया जा रहा है कि कल्याणपुर के नानकारी निवासी शिव सिंह ने बेहद बेखौफ अंदाज में इस घटना को अंजाम दिया। वारदात के बाद से ही आरोपी लगातार पुलिस को चकमा देता रहा और करीब 8 दिनों तक गिरफ्तारी से बचता रहा, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे थे।हालांकि, बढ़ते दबाव और किरकिरी के बीच आखिरकार कानपुर पुलिस हरकत में आई और सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से राहत जरूर मिली है, लेकिन यह भी साफ हो गया है कि अपराधी कितनी बेखौफ तरीके से वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
👉 फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि उसके साथ और कौन-कौन लोग इस वारदात में शामिल थे।
👉 सूत्रों के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हो सकते हैं, जिनकी जांच की जा रही है।अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में आगे क्या बड़े खुलासे करती है और क्या शहर में ऐसे दबंगों पर लगाम कसने के लिए ठोस कदम उठाए जाते हैं या नहीं।
*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*


