BB ओरिजिनलबिंदास बोल खासराजस्थान

मनरेगा श्रमिकों का बकाया जल्द जारी होगा : ओमप्रकाश पूनिया

Img 20250824 wa0078

मनरेगा श्रमिकों का बकाया जल्द जारी होगा : ओमप्रकाश पूनिया

मजदूर नेताओं का प्रतिनिधिमंडल पंचायत समिति अधिकारियों से मिला, सौहार्दपूर्ण वार्ता संपन्न

सुखवन्त सिंह / हनुमानगढ़।
राजस्थान के जिला हनुमानगढ़ की पंचायत समिति पीलीबंगा में मनरेगा मेटों व श्रमिकों की समस्याओं को लेकर मजदूर नेताओं का प्रतिनिधिमंडल अधिकारियों से मिला। इस दौरान लंबित भुगतान, नए कार्यों की स्वीकृति और कार्यस्थल पर व्यवहार सुधार जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

वार्ता में सहायक विकास अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह, सहायक अभियंता राजेंद्र जोहम, दयाराम धतरवाल सहित पंचायत समिति के अधिकारी मौजूद रहे। वहीं मजदूर पक्ष से अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के जिला उपाध्यक्ष मनीराम मेघवाल, मनरेगा मेट मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश पूनिया, किसान नेता गोपाल बिश्नोई और अनिल चौधरी शामिल हुए।

बैठक में तय हुआ कि —

  • मनरेगा के तहत काम मांगने का अधिकार सुनिश्चित करने हेतु फॉर्म नंबर 6 हर गुरुवार पंचायत स्तर पर भरा जाएगा और उसकी रसीद दी जाएगी।
  • अब तक 52 कार्य स्वीकृत हो चुके हैं जबकि 400 नए कार्यों का प्रस्ताव भेजा गया है।
  • मनरेगा मेटों और श्रमिकों का बकाया भुगतान शीघ्र जारी करने की कार्रवाई प्रगति पर है।
  • कर्मचारियों के व्यवहार में सुधार लाने के लिए भी पहल की जा रही है।

वार्ता सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। हालांकि नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि समाधान जल्द नहीं हुआ तो श्रमिकों को आंदोलन का सहारा लेना पड़ेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp