BB ओरिजिनलनागपुरबिंदास बोल खासमहाराष्ट्र

ईव्हीएम हटाना है, बॅलेट पेपर लाना है -चुनाव आयोग के खिलाफ नागरिकों का विरोध प्रदर्शन

लोकेशन :- नागपुर कन्हान, स्क्रिप्ट :- नागपुर जिले के रामटेक ब्लॉक, कन्हान-पिपरी के नागरिकों ने हाल ही में देश के चुनाव ‘ईवीएम’ की बजाय मतपत्रों से कराने की मांग को लेकर एक बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान ‘ईवीएम हटाओ, मतपत्र लाओ’ जैसे नारे लगाए गए। जागरूकता रैली गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद शुरू हुई। रैली में बड़ी संख्या में व्यापारी, वकील, डॉक्टर और आम नागरिक शामिल हुए। नागरिक हाथों में तख्तियां लेकर रैली निकाल रहे थे जिन पर लिखा था: ईवीएम हटाओ, देश बचाओ, ईवीएम मशीन हटानी होगी, बैलेट पेपर लाना होगा, गली में शोर है, ईवीएम मशीन चोर है, ईवीएम हटाओ, संविधान बचाओ, ईवीएम मशीन खतरा है, इसे लात मारो वरना मारे जाओगे।

जैसे नारोंसे सम्पूर्ण परिसर गूंज उठा, रैली के डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर चौक पहुंचने के बाद उन्होंने बाबासाहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद रैली हाईवे पर तरसा चौक, सात नंबर नाका, हिवरा चौक चौक आदि से होते हुए गांधी चौक पर संपन्न हुई। रैली का नेतृत्व हाई कोर्ट अधिवक्ता एडवोकेट स्मिता कांबले, अधिवक्ता विश्वजीत वानखेड़े, प्रवीण तायड़े ने नागरिकों को मार्गदर्शन किया. इस अवसर पर अजय चव्हाण, अकरम कुरेशी, शाहिद रजा, पंकज रामटेके, अश्वमेध पाटिल, संदीप शेंडे, नितिन मेश्राम, गणेश भालेकर, नयाल पात्रे, रजनीश मेश्राम, अखिलेश मेश्राम, नितेशमेश्राम, अभिजीत चांदुरकर, चिरल वैद्य, धीरज गजभिये, संगीत भारती, शाहरुख खान, प्रियांशु वाघमारे, रितिक कापसे, साहिल रामटेके, खोब्रागड़े, चेतन मेश्राम, मनोज गोंडाने, श्रीकांत वाघमारे, भरत जांभोलकर, रवि कुर्वे, विक्रांत मेश्राम, व अन्य उपस्थित थे.

नागपुर कन्हान से बिंदास बोल के लिए दीपचंद शेंडे की ब्यूरो रिपोर्ट.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp