शातिर गांजा तस्कर गिरफ्तार
कानपुर। कल्याणपुर क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने कार्रवाई करते हुए एक शातिर गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान पिंकू वर्मा के रूप में हुई है, जो लंबे समय से क्षेत्र में अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी में लिप्त बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद किया है। इसके अलावा 114 ग्राम प्रीमियम क्वालिटी का अमेरिकन गांजा (OG) भी बरामद किया गया है, जिसकी बाजार में काफी अधिक कीमत बताई जा रही है।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी की बाइक को भी जब्त कर लिया है, जिसका इस्तेमाल वह तस्करी के लिए करता था। पुलिस के अनुसार, यह गिरफ्तारी नशे के नेटवर्क के खिलाफ एक अहम कड़ी साबित हो सकती है।इस मामले में आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क और अन्य सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में नशे के कारोबार पर पूरी तरह लगाम लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

