BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुर

पितृपक्ष में कुरीतियों का तर्पण करने गंगा तट पर उतरेंगी बेटियाँ*,मंगला मुरखी समाज को भी किया गया आमन्त्रित

बिंदास बोल कानपुर ब्यूरो 11 सितम्बर 2025 युग दधीचि देहदान संस्थान के बैनर तले अजन्मी बेटियों के महा तर्पण हेतु महिलायें गंगा तट पर एकत होंगी, यह अनूठा आयोजन नगर के सरसैया घाट पर 14 सितम्बर रविवार को प्रातः दस बजे आयोजित है।आज बिरहाना रोड के एक रेस्टोरेण्ट में आयोजित पत्रकार वार्ता में कार्यक्रम संयोजक मनोज सेंगर ने बताया कि हिन्दू समाज में किसी की मृत्यु होने पर वैदिक शान्तिपाठ आदि के माध्यम से मृत व्याक्त की मोक्ष की कामना की जाती है लेकिन गर्भ में मार दी गई बेटियों के लिये किसी प्रकार का पूजन आदि कहीं नहीं किया जाता. इसी कारण उन अजन्मी बेटियों को मोक्ष प्रदान करने की कामना से इस महातर्पण को किया जा रहा है साथ ही महिलायें अपने हाथों से जल देकर अपने वैदिक काल में मिले कर्मकाण्ड के अधिकार का प्रयोग करते हुये महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक कदम और बढ़ा रहीं है।वार्ता करते हुये मनोज सेंगर, डॉ. उमेश वालीवाल एवं पं. शेष नारायण त्रिवेदी पप्पू भैया ने बताया कि कार्यक्रम का उद्‌घाटन पू. महापौर के जगतवीर सिंह द्रोण एवं सांसद श्री देवेन्द्र सिहं भोले जी करेंगे, मुख्य पूजन ले. कर्नल डा-प्रभा अवस्थी, अटलजी की पौत्री नंदिता मिश्रा, शिक्षा विद डा. अलका दीक्षित, राज्य महिला आयोग सदस्य अनीता गुप्ता जी एवं रोटरी क्लब अध्यक्ष डा. नीलम त्रिवेदी करेंगी। इस महा तर्पण का शुभारंभ 2011 से लगातार किया जा रहा है।महाआरती गोल्डी समूह के निदेशक श्री सुरेन्द्र कु‌मार गुप्ता, विहिप के प्रान्तीय अध्यक्ष राजीव महाना जी एवं उद्यमी मनोज अग्र‌वाल द्वारा की जायेगी। मंगलामुखी समाज की आदरणीय मन्नत माँ को भी अपनी सहयोगियों सहित आमन्त्रित किया गया है, माननीय विधानसभा अध्यक्षा जी के परिवार से भावना महाना, रमा महाना एवं साधना महाना तर्पण में भाग लेंगी, इस प्रकार चालीस से पचास विदुषी महिलायें इस अनूठे कार्यक्रम में शामिल रहेंगी। वार्ता में मनोज सेंगर, डॉ उमेश पालीवाल जी, पं. शेषनारायणमिवेदी जी एवं रवि तिवारी जी उपस्थित रहे।

कानपुर से बिंदास बोल के लिए अखिल शुक्ला की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp