डेढ़ दर्जन मोबाइल, तथा ढाई किलो गांजा के साथ एक युवक गिरफ्तारजालौन – मोबाइल फोन को चुराकर लोगों को बेंच देने तथा गांजे की पुड़िया को भी लोगों को बेचने का कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कोंच रोड स्थित बर्फ फैक्ट्री के पास से पकड़ने में सफलता पाई। चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह ,अजीत सिंह ,विवेक आदि को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि मोबाइल फोन को चोरी करने वाले तथा अवैद्य रूप से गंजा की बिक्री करने वाला युवक कोंच चौराहे पर है, मुखबिर की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची चौकी इंचार्ज ने घेरते हुए उक्त युवक को पकड़ लिया उसके पास से 18 मोबाइल फोन तथा ढाई किलो गांजा भी बरामद किया गया, पूछताछ पर उसने बताया कि वह मोबाइल को चोरी कर आम लोगों को सस्ते दामों में बेच देता था तथा गंज की पुड़िया भी बेचा करता है जिससे उसका कोर्ट कचहरी का खर्चा निकलता है, उसने अपना नाम सुनील उर्फ संजय पुत्र राजेंद्र मोहल्ला रावतान बताया। उक्त युवक से तकरीबन 5 लाख के मोबाइल फोन बरामद किए गए।