BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशउन्नाव

जमीन विवाद में महिला समेत परिवार से मारपीट, आरोपियों पर जान से मारने की धमकी का आरोप बीघापुर

उन्नाव ब्यूरो।कोतवाली क्षेत्र के बैजनाथ खेड़ा अमरपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़िता पिंकी देवी ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर पड़ोसियों चंद्रप्रकाश और राजा बाबू पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

घटना का विवरण

पीड़िता के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 9 बजे उनके पड़ोसी चंद्रप्रकाश और राजा बाबू (पुत्र दुर्गा प्रसाद) पुराने जमीन विवाद के चलते रंजिश मानते हुए उनके घर में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने पति बीरेंद्र के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचीं पिंकी देवी और बेटे आदित्य कुमार को भी पीटकर घायल कर दिया गया।पिंकी देवी का कहना है कि शोर सुनकर जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए।

पुलिस की कार्रवाई

थानाध्यक्ष राजपाल ने बताया कि पीड़िता की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों में चिंता

क्षेत्र में जमीन विवाद से जुड़ी घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे ग्रामीणों में तनाव बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे मामलों में शीघ्र समाधान की मांग की है, ताकि आए दिन होने वाली झड़पों पर रोक लगाई जा सके।

बिंदास बोल न्यूज़ के लिए बीघापुर (उन्नाव) से बॉबी पांडे की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp