BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशउन्नाव

त्यौहारों पर सुरक्षा: उन्नाव पुलिस ने गंगा घाट में किया फ्लैग मार्च

उन्नाव ब्यूरो। आगामी नवरात्र, दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को देखते हुए उन्नाव पुलिस ने सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए कमर कस ली है। इसी कड़ी में आज दिनांक 26 सितंबर 2025 को थाना गंगाघाट क्षेत्र में फ्लैग मार्च और पैदल गश्त का आयोजन किया गया।

इस मौके पर श्री जय प्रकाश सिंह, पुलिस अधीक्षक उन्नाव और श्री सुशील कुमार, अपर जिलाधिकारी उन्नाव के नेतृत्व में अभियान संचालित हुआ। इनके साथ श्री अखिलेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) और श्री दीपक यादव, क्षेत्राधिकारी नगर भी मौजूद रहे। भारी पुलिस बल और दंगा नियंत्रण बल ने इस फ्लैग मार्च में भाग लिया।

फ्लैग मार्च थाना गंगाघाट से शुरू होकर ईदगाह तक निकाला गया। इस दौरान अधिकारियों ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लिया और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और आम जनता में सुरक्षा का विश्वास जगाना था। पुलिस की सक्रिय उपस्थिति से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि त्यौहारों के दौरान शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए उन्नाव पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।

✍️उन्नाव से बिंदास बोल के लिए बॉबी पांडे की ब्यूरो रिपोर्ट

Img 20250927 wa0004(1)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp