BB ओरिजिनलझारखण्ड

सरस्वती विद्या मंदिर गढ़वा में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ सम्पन्न हुआ नव कन्या पूजन कार्यक्रम

गढ़वाआज दिनांक 27 सितंबर 2025, दिन शनिवार को सरस्वती विद्या मंदिर, गढ़वा में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर नव कन्या पूजन का आयोजन अत्यंत श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सदर एसडीओ श्री संजय कुमार पाण्डेय, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री कमलेश कुमार गुप्ता, सचिव श्री मुरारी पाण्डेय, सह सचिव श्री जयप्रकाश केसरी, उपाध्यक्ष श्री दया शंकर गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्री धनंजय गोंड, समाजसेवी श्री प्रवीण जायसवाल, श्री विजय केसरी और विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार पाण्डेय ने संयुक्त रूप से सरस्वती माता, ॐ एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन और दीप प्रज्वलन कर किया।

इस अवसर पर सदर एसडीओ श्री संजय कुमार पाण्डेय ने नवरात्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि –
“इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों और समाज में आध्यात्मिक आस्था जागृत होती है। कन्या पूजन हमें यह संदेश देता है कि समाज में स्त्रियों और कन्याओं का स्थान सर्वोपरि है और उनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है।”

कार्यक्रम के दौरान आचार्य एवं दीदी जी द्वारा कन्याओं की चरण-धुलाई और पूजन किया गया। भैया-बहनों, आचार्यों और दीदी जी ने भजनों के माध्यम से पूरे परिसर को भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान कर दिया। इस दौरान श्रद्धा और भक्ति की ज्योति सभी के मन में प्रज्वलित हुई।

पूजन के पश्चात सभी कन्याओं को फलाहार कराया गया और उपस्थित जनों ने उन्हें प्रणाम कर आशीर्वाद ग्रहण किया। अंत में माता की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस आयोजन में विद्यालय के सभी आचार्य दीदी जी का योगदान सराहनीय रहा।

✍️ गढ़वा से बिंदास बोल के लिए विशेष रिपोर्ट

One thought on “सरस्वती विद्या मंदिर गढ़वा में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ सम्पन्न हुआ नव कन्या पूजन कार्यक्रम

  • Manoj Kumar Pandey Manoj Kumar Pandey

    बहुत सुंदर कार्यक्रम

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp