मानव मंगल मिलन सदभावना समागम में पहुंचे वरिष्ठ वकील एवं डॉ. ए पी सिंह
कानपुर। दिल्ली में लाल क़िला के पास पाकिस्तान द्वारा सोची समझी साज़िश के तहत जो बम विस्फोट में मारे गए बेकसूर लोगों की मौतें हुई है, वो मौतें बेकार नहीं जाएगी और भारत सरकार उसका करारा जवाब देगी, उक्त विचार सुप्रीम कोर्ट एवं भारत सरकार के वरिष्ठ वकील डॉ. ए पी सिंह ने कानपुर प्रवास के दौरान पत्रकारो को संबोधित करते हुए व्यक्त किए विदित रहे वरिष्ठ वकील डॉ. ए पी सिंह ने बिधनू, कानपुर, उत्तर प्रदेश में आयोजित मानव मंगल मिलन सदभावना समागम में विमला कष्टहरिया (अम्मा जी), डॉ. विजय रत्ना तोमर, ब्लॉक प्रमुख, रोहित तोमर अरुण, अध्यक्ष, प्रधान संघ के साथ भाग लिया।
डॉ. ए पी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि फरीदाबाद, हरियाणा में दिन 3000 किलो आर डी एक्स, ए के 47 का मिलना गहरी साज़िश का इशारा करती है, उन्होंने जम्मू कश्मीर पुलिस की सूझ बूझ और कार्य प्रणाली पर बधाई भी दी
ब्लॉक प्रमुख डॉ. विजय रत्ना ने अपने संबोधन में प्रमुख रूप से महिला सशक्तिकरण पर बल दिया
कार्यक्रम में प्रख्यात वकील डॉ. ए पी सिंह के साथ अपने अपने संबोधन रखने वालो में प्रमुख रूप से अनिल तोमर, शैलेन्द्र विश्वकर्मा,अखिल भारतीय हिन्दू महासभा जिला अध्यक्ष, हिंदू महासभा, एच एन सिंह एवं अन्य गणमान्य लोगो ने भी पाकिस्तान को जम कर लताड़ लगायी!

