BB ओरिजिनलमहाराष्ट्रमुंबई

महानगरपालिका M/East वार्ड आरोग्य विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी के हरसमेंट से 63 वर्षीय बुजुर्ग आरोग्य सेविका की हुई है मौत ऐसा आरोप अन्य आरोग्यसेविकाओं ने लगाया!

वाशी नाका, आज सैकड़ो की तादाद में आरोग्यसेविका यहां पर मौजूद हुई है जहां पर एक 63 वर्षीय बुजुर्ग आरोग्यसेविका की मौत हुई है,जिसका कारण अन्य आरोग्यसेविका जया इंगले, आशा, मंजू कांबले बताया कि बीएमसी के M/East वॉर्ड आरोग्य विभाग में तैनात ANM मनीषा कचरे,प्रियंका धीरव अस्मिता भिलावकर द्वारा उनका हरासमेंट किया जा रहा था! और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा था!

Screenshot 20251112 114707 1

मृत आरोग्य सेविका सुनंदा गंगाराम जाधव के रिटायरमेंट के लिए 2 साल ही बचे थे तभी उनका ट्रांसफर दूसरे वार्ड किया गया, उन्होंने रिक्वेस्ट की थी कि जहां पर उनका ट्रांसफर हुआ है वह वार्ड उनके घर से बहुत दूर है उनको चलने में दिक्कत है इसीलिए बचे हुए 2 साल इसी वार्ड में काम करने की इच्छा जाहिर की थी जब उनका ट्रांसफर नहीं रुका तो अन्य आरोग्य सेविकाओं ने बताया कि 3-11-2025 तारीख को बीएमसी के M/East वार्ड के DMC शरद उघडे और उप कार्यकारीअधिकारी संतोष गायकवाड से भी इस बारे में व्हीटी में मीटिंग की थी तब डीएमसी ने कहा था कि वे कर्मचारी ट्रांसफर नहीं दे सकते!

Screenshot 20251112 114732 1

आरोग्य सेविकाओं ने जब इस बारे में ट्रांसफर अधिकारी से बात की तो उन्होंने डीएमसी को हम नहीं जानते ऐसा कहकर उच्च अधिकारियों की अवहेलना की, और जब मीडिया ने उन अधिकारियों को मिलने की कोशिश की तब उन्होंने मिलने से मना कर दिया और गेट बंद कर दिया। आरोग्य सेविकाओं ने मुंबई कमिश्नर बीएमसी और एम ईस्ट वॉर्ड महानगरपालिका के उप आयुक्त DMC श्री. शरद उघडे सर से अपील की है कि आप इस घटना को संज्ञान में लेते हुए इसकी जांच की जाए और खामियां पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाए।

Screenshot 20251112 114721 1

सतीश कुमार मंडोरा बिंदास बोल मुंबई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp