पुलिस कमिश्नर ने बनाया स्पेशल टीम
कानपुर से बड़ी खबर —
डॉ. शाहीन का नाम सामने आने के बाद अब कानपुर पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने एक विशेष टीम का गठन किया है, जो डॉ. शाहीन से जुड़े सभी पहलुओं की जांच करेगी।
यह टीम न सिर्फ सुरक्षा एजेंसियों से समन्वय बनाकर काम करेगी बल्कि अब तक जिन लोगों से पूछताछ की गई है, उनके बयानों का सत्यापन भी करेगी।
पुलिस आयुक्त ने बताया कि डॉ. शाहीन के तलाकशुदा पति से भी बातचीत की गई है। इसके साथ ही कानपुर में रह रहे बांग्लादेशी, रोहिंग्या और पाकिस्तानी नागरिकों का भी सत्यापन कराया जा रहा है।

