BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुर

सड़क सुरक्षा व अनुशासन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

*सड़क सुरक्षा व अनुशासन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई देर रात*

*घाटमपुर में चला संयुक्त प्रवर्तन अभियान*

*18 भारी वाहन सीज, 67 वाहनों का चालान, 5,99000 रुपये का हुआ चालान*

कानपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर घाटमपुर क्षेत्र में गुरुवार के देर रात सड़क सुरक्षा और यातायात अनुशासन को कड़ाई से लागू करने के लिए प्रशासन, पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया। उपजिलाधिकारी घाटमपुर अबिचल प्रताप सिंह, एसीपी कृष्णकांत तथा एआरटीओ प्रवर्तन कहकशा की टीम ने थाना घाटमपुर और कुष्माण्डा माता मंदिर के पास भीतरगांव मोड़ तथा सजेती क्षेत्र के आनूपुर मोड़ पर अभियान संचालित किया। कार्रवाई में तीन थानों की फोर्स भी शामिल रही।अभियान के दौरान 18 भारी वाहनों को सीज किया गया और 67 वाहनों के 5,99000 रुपये के चालान किए गए। ब्रेथ एनालाइज़र से जांच में दो चालक नशे में वाहन चलाते पाए गए। एक अन्य मामले में बिना ड्राइविंग लाइसेंस के हैल्पर द्वारा वाहन चलाए जाने पर वाहन चालक का डीएल निरस्तीकरण हेतु संस्तुति की गई और चालान किया गया।प्रवर्तन मुख्य रूप से ऐसे वाहनों पर केंद्रित रहा जो बिना नंबर प्लेट चल रहे थे।

कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट ✍️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp