मुस्लिम इलाकों में गूंजा ‘जय हिन्द, जय हिन्द की सेना” का घोष
कानपुर। स्थानीय बैंक ऑफ बड़ौदा,इफ्तखाराबाद (निकट पोस्ट ऑफिस) के पास से भाजपा नेता डॉ. रोहित सक्सेना (सदस्य ZRUCC उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज, रेल मंत्रालय, भारत सरकार) के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ हुआ।यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करने वालों में प्रांत प्रचारक (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, कानपुर प्रांत) माननीय श्रीराम, विधानसभा अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सरकार माननीय सतीश महाना क्षेत्रीय अध्यक्ष (भाजपा) कानपुर बुन्देलखंड क्षेत्र माननीय प्रकाश पाल, सांसद (कानपुर नगर) माननीय रमेश अवस्थी, भाजपा जिला अध्यक्ष (उत्तर) माननीय अनिल दीक्षित, भाजपा जिला अध्यक्ष (दक्षिण) माननीय शिवराम सिंह, तथा उत्तर प्रदेश सरकार के MLC माननीय सलिल विचोई प्रमुख रूप से मौजूद रहे।यात्रा का मुख्य आकर्षण सेना की वीरता को समर्पित ऑपरेशन सिन्दूर रहा, जिसकी चर्चा हर जुबान पर थी। 22 मिनट में पाकिस्तान को घुटनों पर ला देने वाली इस सैन्य कार्रवाई का उल्लेख हर जगह सुनाई दे रहा था। प्रतिभागी सेना के जज्बे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की जमकर सराहना करते नजर आए।तिरंगा यात्रा इफ्तखाराबाद बैंक ऑफ बड़ौदा से दलेल पुरवा चौराहा, आलम मार्केट बांस मंडी होते हुए पुनः इप्तखाराबाद बैंक ऑफ बड़ौदा पर संपन्न हुई। रास्ते में विभिन्न समाजों के लोगों ने फूल-मालाओं और तिरंगों सहित प्रतिभागियों का स्वागत किया।मुस्लिम समाज और कई संगठनों की भागीदारीयात्रा की खासियत रही मुस्लिम समाज, विशेषकर मुस्लिम महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। यात्रा में शामिल प्रमुख नामों में अखिल भारतीय कायस्थ समाज के महानगर अध्यक्ष रिपुसूदन निगम, MAP अकादमी के संचालक अदनान रऊफ, कानपुर बॉडी बिल्डिंग स्टार रईस आलम, कार व्यापारी वसीम अहमद, सखावत अली, भाजपा पदाधिकारी, युवा नेता कासिफ रकवी, अबु जैद, मदनी हाल के मालिक कलीम भाई. मोहम्मद शानू, तौफीक बरकाती, दुलारे, राथनी, हाजी अमलाम अहमद, पप्पू भाई, सनातन परिषद की महिला जिला अध्यक्ष अफसाना परवीन, गुलनिश, सुशीला कश्यप, भावना गुप्ता, मदरसा अशरफिया पहमान उल मदारीम जदीद (रजती रोड), मदरसा मुबिनुल उलूम (हीरामन पुरवा, कानपुर), निजाम कुरैशी, एन. मोहम्मद मबूद सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे।कार्यक्रम के अंत में डॉ. रोहित सक्सेना ने सभी का आभार जताते हुए कहा, “जो सेना ने किया और जिस जज्बे से प्रधानमंत्री ने देश का नेतृत्व किया, वह इतिहास में सदियों तक स्वर्ण अक्षरों में दर्ज रहेगा।

