BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुर

विशाल तिरंगा यात्रा में दिखी देश भक्ति

कानपुर — बर्रा में देशभक्ति का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला, जब सैकड़ों लोगों ने विशाल तिरंगा यात्रा में भाग लिया।
भारतीय जनता पार्टी बर्रा मंडल की ओर से बर्रा 8 तिकुनिया पार्क से यह यात्रा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई।

यात्रा का शुभारंभ जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, महिला आयोग सदस्य अनीता गुप्ता, विधायक पुत्र शिवम त्रिवेदी, पार्षद योगेन्द्र शर्मा और अखिलेश बाजपेई ने हरी झंडी दिखाकर किया।

मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह परिहार बिट्टू ने बताया कि यह यात्रा “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत निकाली गई।
इस दौरान जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर और तिरंगे के सम्मान पर जोर दिया, वहीं मंडल अध्यक्ष ने युवाओं को सूखे नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

पैदल निकली यह तिरंगा यात्रा बर्रा 8 तिकुनिया पार्क से शुरू होकर कारगिल पेट्रोल पंप पर संपन्न हुई।
यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों ने माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।

इस मौके पर पुष्पा तिवारी, जसविंदर सिंह, दुर्गेश त्रिपाठी, राजीव चक्रवर्ती, अवधेश शुक्ला, मनीष मिश्रा, प्रवीण मिश्रा, अमर राजपूत, मनोज पाल, रश्मि मिश्रा, मधु तिवारी, अवनीश मौर्य, कमल वर्मा, अर्जुन साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कानपुर से बिंदास बोल न्यूज़ के लिए — राजू भदौरिया की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp