पहल न्यूट्रिशन (सप्लीमेंट) के शोरूम पर बाइक सवार 3 बदमाशों ने फायरिंग की!
सोनीपत, बहालगढ़ चौक स्थित पहल न्यूट्रिशन (सप्लीमेंट) के शोरूम पर बाइक सवार 3 बदमाशों ने फायरिंग की।
एक बदमाश ने शोरूम में बैठे युवक को भी गोली मारने की धमकी दी।इसके बाद बदमाश फरार हो गए।
गोलियां लगने से शोरूम का शीशा टूट गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं।
दो महीने पहले पहल न्यूट्रिशन के मालिक वीरेंद्र पहल से कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी।
बिंदास बोल संवाददाता

