BB ओरिजिनलNews Officeउत्‍तर प्रदेश

आईए जानते हैं होलिका दहन और रंग वाली होली की सही तारीख ।

होली का पावन पर्व दो दिन मनाया जाता है। एक दिन होलिका दहन किया जाता है तो दूसरे दिन रंगवाली होली खेली जाती है। लेकिन इस साल होलिका दहन के दिन यानी 3 मार्च 2026 को दोपहर 3 बजकर 21 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 46 मिनट तक चंद्र ग्रहण लगा रहेगा।

ऐसे में हर कोई इस चीज को लेकर कन्फ्यूजन में है कि क्या होलिका दहन की तारीख में ग्रहण के कारण बदलाव होगा?

यहां हम आपकी इसी दुविधा को दूर करेंगे और बताएंगे ।

होलिका दहन 3 मार्च 2026 को है और इसी दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। लेकिन ग्रहण के कारण होलिका दहन की तारीख में कोई बदलाव नहीं होगा क्योंकि चंद्र ग्रहण शाम 06:47 बजे खत्म हो जाएगा। ऐसे में होलिका दहन शाम 6 बजकर 47 मिनट के बाद किया जा सकेगा।होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 3 मार्च 2026 की शाम 06 बजकर 47 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 50 मिनट तक रहेगा।इस साल रंग वाली होली यानी धुलेंडी 4 मार्च 2026 को मनाई जाएगी। पंचांग अनुसार रंग वाली होली चैत्र कृष्ण पक्ष की पहली तारीख को मनाई जाती है।

बिंदास बोल संवाददाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp