मां की मौत,सिस्टम की साजिश

🛑दोनों हाथों से मिस्ट्री स्पिन करने वाले खिलाड़ी ने खोला स्वास्थ्य विभाग का काला सच
कानपुर।भारत के पहले दोनों हाथों से मिस्ट्री स्पिन करने वाले युवा गेंदबाज उत्कर्ष द्विवेदी ने अपनी मां की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग और निजी अस्पतालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि गलत इलाज और लापरवाही के चलते उनकी मां की जान चली गई, और विरोध करने पर उन्हें ही फर्जी मुकदमे में फंसाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।
📍उत्कर्ष द्विवेदी ने कहा—
“मेरी मां की मौत सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि इस सड़े हुए सिस्टम की देन है। इलाज के नाम पर हजारों रुपये वसूले गए, लेकिन जब सच सामने लाने की कोशिश की तो मुझे ही अपराधी बना दिया गया।”
📌स्वास्थ्य विभाग पर संगीन आरोप
👉प्रेस वार्ता में उत्कर्ष ने कानपुर के स्वास्थ्य महकमे पर भ्रष्टाचार, मिलीभगत और लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि—
📍बिना रजिस्ट्रेशन और बिना योग्य डॉक्टरों के नर्सिंग होम खुलेआम चल रहे हैं
📍विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध अस्पताल फल-फूल रहे हैं
📍शिकायत करने पर कार्रवाई के बजाय पीड़ित को ही दबाया जा रहा है
“जब मैं न्याय मांगने CMO के पास गया, तो वहां भी मुझे अपमानित किया गया और अस्पताल संचालकों को बचाया गया। मेरे पास इसके ठोस सबूत हैं।”
🔥 ‘वसूली तंत्र’ पर बड़ा सवाल
उत्कर्ष ने वायरल हो रहे कथित ऑडियो का जिक्र करते हुए कहा—
“अगर ऑडियो फर्जी है तो जांच क्यों नहीं? और अगर असली है तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं? क्या स्वास्थ्य विभाग वसूली का अड्डा बन चुका है?”
🔪जनता की जान से खिलवाड़?
📌 उन्होंने सवाल उठाया—
🛑 क्या अवैध अस्पतालों को पैसे के दम पर खुली छूट मिली हुई है?
🛑 क्यों कार्रवाई सिर्फ दिखावे तक सीमित है?
🛑 आखिर कौन बचा रहा है भ्रष्ट अधिकारियों को?
“सरकार सेवा की बात करती है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि यहां मरीजों की जिंदगी के साथ सौदा हो रहा है।”
📢 प्रमुख मांगें
✒️उत्कर्ष द्विवेदी ने प्रशासन से मांग की—
📍वायरल ऑडियो की फॉरेंसिक जांच कराई जाए
📍दोषी अधिकारियों को तत्काल बर्खास्त किया जाए
📍सभी निजी नर्सिंग होम की स्वतंत्र जांच समिति बने
📍अवैध अस्पतालों को सील कर FIR दर्ज की जाए
🚨 चेतावनी
“अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो यह लड़ाई सड़क से सदन तक जाएगी। अब जनता चुप नहीं बैठेगी।”
🗣️ पत्रकारों से अपील
“मैं सभी पत्रकार साथियों से अपील करता हूं कि मेरी आवाज को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने में सहयोग करें, ताकि किसी और मां की जान इस सिस्टम की भेंट न चढ़े।”
📌 परिचय
उत्कर्ष द्विवेदी
प्रोफेशनल क्रिकेटर
भारत के पहले दोनों हाथों से मिस्ट्री स्पिन करने वाले गेंदबाज
📞 मोबाइल: 9044498201



