जब महिला ई – रिक्शा चालक से माननीय मुख्यमंत्री जी ने की बात।
वाराणसी, अंतर्राष्ट्रीय महिला कार्यक्रम दिनांक 8.3.2026 अंतर्गत जनपद वाराणसी में विभिन्न विभागों के तथा महिला ग्राम प्रधान की उपस्थिति में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा वर्चुअल वार्ता आयोजित किया गया ।
जिसमें माननीय एम.एल.सी। श्री हंसराज विश्वकर्मा, माननीय विधायक श्री नील रतन पटेल की प्रतिनिधि सुश्री अदिति पटेल, कमिश्नर वाराणसी मंडल श्री एस राजलिंगम, जिलाधिकारी वाराणसी श्री सत्येंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रखर कुमार सिंह की उपस्थिति में किया गया। उक्त कार्यक्रम में कृषि विभाग, ग्राम विकास विभाग से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तथा मुख्यमंत्री आवास योजना, महिला एवं बाल कल्याण विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, समाज कल्याण विभाग से सरकारी योजनाओं से आच्छादित लाभार्थियों तथा महिला ग्राम प्रधानों के द्वारा प्रतिभाग किया गया ।
माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा श्रीमती सीता देवी, ग्राम पंचायत गोविन्दपुर, विकासखंड काशी विद्यापीठ जो ई रिक्शा चालक है से वार्ता की गई, जिसमें श्रीमती सीता देवी द्वारा बताया कि स्वयं सहायता समूह से जुड़कर अपने जिंदगी में बदलाव लाया है एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी से ऋण लेकर ई – रिक्शा क्रय किया एवं चलाना शुरू किया, शुरू में घर के लोगों को द्वारा विरोध किया गया एवं कार्य को छोड़ने की सालाह दी गई, परन्तु समाज की बेड़ियों को तोड़ते हुए पुरुषों को भी पीछे छोड़ दिया।
आज श्रीमती सीता के द्वारा खुद को सशक्त करये हुए 15 से 20 हजार महीने की आय करती है। जिससे वह केवल खुद के लिए साथ हि साथ परिवार के लिए भी योगदान कर पाती है । श्रीमती सीता देवी द्वारा 200 से अधिक महिलाओं को ई – रिक्शा चलाने का प्रशिक्षण प्रदान कराया गया है ।
माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा सीता देवी को राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी एवं उन्हें महिला सशक्तिकरण के कदम को निरंतर आगे रखने हेतु प्रेरित किया साथ ही उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उक्त कार्यक्रम में उपयुक्त (स्वतः रोजगार), जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोवेजन अधिकारी, जिला मिशन प्रबंधक (एनआरएलएम) एवं विभिन्न विभागों के लाभार्थी उपस्थित रहे।
बिंदास बोल संवाददाता वाराणसी
वाराणसी

