आर पी एफ चौंकी इंचार्ज ने अपराधी को दौड़ा कर दबोचा
कानपुर। आरपीएफ चौकी इंचार्ज शिव बदन सिंह ने फरार चल रहे अपराधी को दौड़कर धर दबोचा। अपने सराहनीय कार्य से हमेशा बिठूर से लेकर कल्याणपुर, अनवरगंज तक विभाग में चर्चित रहते हैं। इनके सराहनीय कार्य से क्षेत्रिय जनता चौकी इंचार्ज शिव बदन सिंह के लिए हर समय प्रशंसा करती है।आज दिनांक 08/12/25 को कानपुर अनवरगंज के ASI/RPF शिवबदन सिंह साथ स्टाफ द्वारा माननीय न्यायालय ACJMR फतेहगढ़ महोदय द्वारा जारी गिरफ्तारी के वारंट के तामिला क्रम में वाद संख्या 1554/24 धारा 160(2) रेलवे एक्ट मामले के अभियुक्त इश्तियाक अहमद पुत्र अब्दुल गफ्फार निवासी 130/6 बाकरगंज थाना बाबू पुरवा जिला कानपुर नगर उम्र 42 वर्ष के पते पर दविश देकर गिरफ्तार किया। अभियुक्त पिछले काफी समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था।अभियुक्त को दिनांक 09/12/25 को माननीय न्यायालय ACJMR फतेहगढ़ के समक्ष पेश किया जाएगा।
कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट ✍️

