आरपीएफ एवं जीआरपी कानपुर सेंट्रल द्वारा संयुक्त कार्यवाही में शातिर चोर गिरफ्तार

कानपुर। प्रयागराज मण्डल में प्रभारी निरीक्षक, रे0सु0ब0 एवं प्रभारी निरीक्षक, जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल के नेतृत्व में कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन परिक्षेत्र में रे0सु0ब0 एवं जीआरपी की संयुक्त टीम गठित कर आपरेशन यात्री सुरक्षा़ के तहत् लगातार चेकिग अभियान चलाया जा रहा है। चेकिंग के दौरान दिनांक 20.01.2026 समय 01.25 बजे कानपुर सेन्ट्रल रेलवे ट्रैक के किनारे 50-60 कदम की दूरी पर रेलवे स्टेशन कानपुर सेंट्रल के आउटर पर लुकछिप कर ट्रेनों के धीमे होने पर खिड़की तथा दरवाजे के नजदीक बैठे यात्रियों के सामान को टारगेट कर चोरी/छिनैती करने वाले 01 शातिर अपराधी राकेश कुशवाहा उम्र लगभग 26 वर्ष, निवासी जिला ललितपुर (उ0प्र0) को 02 मोबाइल फोन के साथ पकडकर जीआरपी थाना कानपुर सेन्ट्रल में पूर्व में दर्ज मु0अ0सं0 353/2025 तथा मु0अ0सं0 399/2025 धारा 305(सी), 317(2) का अनावरण करते हुये अभियुक्त को उक्त मुकदमें सम्बद्ध किया गया है। बरामद 02 मोबाइलों की कुल आनुमानित कीमत 1,00,000/- (एक लाख दस हजार) रूपये आॅकी गयी है। श्रीमान् प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त/रे0सु0ब0/प्रयागराज के आदेश, श्रीमान् वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त/रे0सु0ब0/प्रयागराज के दिशा निर्देश श्रीमान् सहायक सुरक्षा आयुक्त/रे0सु0ब0 कानपुर के तत्वाधान में इन्स्पेक्टर आरपीएफ एस.एन. पाटीदार के नेतृत्व में आपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत् यात्री सामान की चोरी करने वाले गहन छानबीन तथा धरपकड़ के प्रयास अनवरत जारी है।

