कानपुर में डॉक्टरों का ‘क्रिकेट महाकुंभ’ सम्पन्न,Tulip XI बनी चैंपियन

कानपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कानपुर शाखा द्वारा 21 व 22 मार्च 2026 को कानपुर क्लब में आयोजित दो दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार और उत्साहपूर्ण समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में Fortune, Ahana, Kanishk, Tulip और Regency जैसी पांच टीमों ने हिस्सा लिया और पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और टीम स्पिरिट का बेहतरीन उदाहरण पेश किया।टूर्नामेंट के लीग मुकाबलों के बाद खेले गए सेमीफाइनल और फाइनल मैच देर रात तक दर्शकों को रोमांच से बांधे रहे।
🛑 सेमीफाइनल में Fortune XI का दमसेमीफाइनल मुकाबले में Fortune XI ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में 162/9 रन बनाए। मनीष यादव (23), मानव लूथरा (28), निशांत सक्सेना (21) और अनुराग राजौरिया (18*) ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।जवाब में Regency XI की टीम 12.2 ओवर में 117 रन पर सिमट गई। अभिजीत सचान (51) ने संघर्ष किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। Fortune XI ने 45 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।
📌 फाइनल में Tulip XI का दबदबाफाइनल मुकाबला Tulip XI और Fortune XI के बीच खेला गया, जिसमें Tulip XI ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 12.5 ओवर में 144 रन बनाए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी Fortune XI, Tulip के गेंदबाज डॉ. अभिनव सेंगर की घातक गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सकी। सेंगर ने 3 ओवर में मात्र 14 रन देकर 4 विकेट झटके और Fortune XI को 14 ओवर में 94 रन पर समेट दिया।इस तरह Tulip XI ने 50 रनों से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
🏆 व्यक्तिगत पुरस्कारमैन ऑफ द मैच: डॉ. अभिनव सेंगरमैन ऑफ द टूर्नामेंट: डॉ. सौरभ सक्सेनाबॉलर ऑफ द टूर्नामेंट: डॉ. अभिनव सेंगर
🎤 क्या बोले पदाधिकारीपुरस्कार वितरण के दौरान आईएमए पदाधिकारियों ने कहा—“इस तरह के खेल आयोजन चिकित्सकों के व्यस्त जीवन में ऊर्जा और संतुलन लाते हैं। यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि आपसी समन्वय और सौहार्द को भी मजबूत करते हैं।”
🎯 आयोजन का उद्देश्यआईएमए के अनुसार इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य डॉक्टरों के बीच खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना, तनावमुक्त वातावरण प्रदान करना और आपसी सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।
🤝 आयोजन में इनका रहा विशेष योगदानइस सफल आयोजन में आईएमए कानपुर के अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा, सचिव प्रो. डॉ. शालिनी मोहन, डॉ. अर्चना भदौरिया, डॉ. विशाल सिंह, डॉ. विकास श्रीवास्तव, डॉ. विनीत रस्तोगी एवं डॉ. दीपक श्रीवास्तव सहित पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा।
👉 समापन अवसर पर विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया और सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके खेल जज्बे की सराहना की गई।


