कटीले तारों की चपेट में आने से पशु के दोनों पैर कटे
कानपुर। थाना अरौल क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सरदार पटेल स्कूल के सामने कटीले तारों की चपेट में आने से एक पशु के दोनों पैर गंभीर रूप से घायल होकर कट गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के तुरंत बाद पशु विभाग को सूचना दी गई, लेकिन काफी देर तक कोई भी अधिकारी या चिकित्सक मौके पर नहीं पहुंचा। इससे क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश देखा गया।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पशुओं के इलाज और उनकी देखभाल को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं, जिनमें घायल पशुओं को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही गई है। इसके बावजूद संबंधित विभाग की लापरवाही सामने आना चिंताजनक है।स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि पशु विभाग के अधिकारी मुख्यमंत्री के निर्देशों की अनदेखी कर रहे हैं, जिससे न केवल पशुओं की जान खतरे में पड़ रही है, बल्कि सरकार की छवि भी प्रभावित हो रही है।लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले का संज्ञान लेकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और घायल पशु का तत्काल उपचार सुनिश्चित किया जाए।
*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

