BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुर

सराहनीय कार्य थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल

कानपुर। रेलवे में यात्रियों के सुरक्षा एवं अपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे डी० प्रकाश द्वारा दिये गये मार्गदर्शन के क्रम में पुलिस महानिरीक्षक रेलवे एन0 कोलान्ची के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज प्रशान्त वर्मा के लगातार मानिटरिंग व निर्देशन के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक कानपुर सेन्ट्रल दुष्यन्त कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में भूले भटके व्यक्ति गुमशुदा महिला आपरेशन मुस्कान अभियान के अन्तर्गत माह मई 2025 को नाम सपना (काल्पनिक नाम) निवासनी – जयपुर थाना सदर राजस्थान उम्र करीब 23 वर्ष यात्रा के दौरान रेलवे स्टेशन कानपुर सेन्ट्रल से गुम हो गई थी। प्रभारी निरीक्षक कानपुर सेन्ट्रल ओम नारायण सिंह के कुशल नेतृत्व में उ०नि० आशीष कुमार बौध्द मय गठित टीम थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल द्वारा अभियान के क्रम में सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी सहायता से गुमशुदा महिला को तलाश कर सकुशल अनावरण किया गया तथा गुमशुदा महिला के परिजनो को अवगत कराया गया। उचित माध्यम से पूछताछ करने पर उपरोक्त गुमशुदा महिला द्वारा बताया गया कि मैं अपने रिश्तेदार अनुराग साकेत के साथ रीवा मध्य प्रदेश में रह रही हूं। परिजन द्वारा जीआरपी पुलिस कानपुर सेन्ट्रल की इस सराहनीय कार्य के लिये भूरी भूरी प्रशंसा करते हुये धन्यबाद ज्ञापित किया गया।गुमशुदा महिला को अनावरण करने वाली टीम

1- प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल

2- उ०नि० आशीष कुमार बौध्द थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल

3- का० शिवेन्द्र कुमार, का० दीपक यादव थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp