स्व० राजाराम वर्मा हत्याकांड में शामिल सफेदपोश मुख्य साजिशकर्ताओं को किया जाय गिरफ्तार

कानपुर। मैं नरेन्द्र देव पुत्र स्व० राजा राम वर्मा निवासी 15 गंगा नगर सहकारी आवास समिति, नवाबगंज, कानपुर नगर का निवासी हूं। 👉मेरे पिता स्व० राजा राम जी की दिनांक 22.12. 2021 को घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
👉 जिसके संबंध में मु० अ० सं० 2542021 धारा 302, 120बी आई० पी० सी० थाना नवाबगंज मेरे द्वारा पंजीकृत कराया गया था।
👉 मेरे पिता की हत्या एन०आर०आई० सिटी मैनावती मार्ग स्थित करोड़ों रूपये की बेशकीमती कृषि भूमि के लिए सफेदपोश धनबल, राजनैतिक पहुंच वाले व्यक्तियों ने षड्यंत्र रच कर भाड़े के शूटरों से करवाई गई थी और तत्कालीन नवाबगंज थाना प्रभारी आशीष द्विवेदी (बर्खास्त) के द्वारा बतौर विवेचक सफेदपोश मुख्य षड्यंत्रकारियों को बचाते हुए चार व्यक्तियों के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित कर दिया गया था।
👉 विदित हो कि तब से मैं अपनी व अपने परिवार की जान की परवाह न करते हुए अपने पिता की हत्या के असली षड्यंत्रकारियों को सामने लाने के लिए संघर्षरत हूं। मेरे द्वारा समय-समय पर पूर्व में अग्रिम विवेचना के संबंध में पुलिस अधिकारियों को प्रार्थनापत्र दिए गए थे, किन्तु कोई कार्यवाही नहीं की गई थी।
🛑1. एक पुलिस अधिकारी द्वारा कार्यवाही होने का आश्वासन देने पर मेरे द्वारा अप्रैल 2025 में पूर्व पुलिस आयुक्त श्री अखिल कुमार जी को मुकदमे की अग्रिम विवेचना हेतु प्रार्थना पत्र दिया गया था, तत्पश्चात उनके द्वारा उक्त प्रार्थना पत्र की जांच के लिए मुझे बात कर तत्कालीन ए०डी०सी०पी० श्री राजेश श्रीवास्तव को दिया गया, लेकिन मेरे प्रार्थना पत्र पर कोई कार्यवाही नहीं की गई और राकेश तिवारी अधिवक्ता लगातार मुझ पर जमीन उन्हें बेचने का दबाव बनाते रहे है।
🛑2. मेरे द्वारा वर्तमान पुलिस आयुक्त महोदय को नवंबर 2025 में पुनः अग्रिम विवेचना हेतु प्रार्थना पत्र दिया गया था जिस पर वर्तमान में अग्रिम विवेचना प्रचलित है और सफेदपोश मुख्य साजिशकर्ताओं द्वारा अपनी राजनैतिक पहुंच एवं लखनऊ में बैठे सजातीय अधिकारियों एवं दिल्ली जाने वाले एक अधिकारी द्वारा अग्रिम विवेचना को प्रभावित करने के लिए पूर्व संयुक्त पुलिस आयुक्त का स्थानांतरण करवा दिया गया है।
🛑3. मेरे द्वारा लगातार प्रयास करने पर आप सभी पत्रकार बंधुओ के निष्पक्ष सहयोग से अंततः पुलिस द्वारा मेरे पिता स्व० राजा राम वर्मा की हत्या के साजिशकर्ताओं में से एक मेरे स्वर्गवासी भाई की पत्नी रेखा वर्मा को मुंबई से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है और दोहरे हत्याकांड में सजायाफ्ता राजबहुर फरार है एवं अन्य सफेदपोश साजिशकर्ता आज भी आजाद घूम रहे हैं।
🛑4. एन०आर०आई० सिटी के निदेशकों एवं राकेश तिवारी अधिवक्ता द्वारा अपने पैसे और जान पहचान व ताकत के बल पर अग्रिम विवेचना को लगातार प्रभावित किया जा रहा है।
🛑5. मेरे व मेरे परिवार की सुरक्षा को लगातार अनदेखा किया जा रहा है जबकि पूर्व में राकेश तिवारी अधिवक्ता को पुलिस अधिकारी द्वारा पुलिस गनर भी मुहैया कराया गया था।
🛑6. लखनऊ और कानपुर में तैनात कुछ वरिष्ठ अधिकारी के पैसे और समान जाति के प्रभाव से एन०आर०आई० सिटी के निदेशकों को लगातार संरक्षण दे रहे हैं और एक वरिष्ठ अधिकारी दिल्ली जाने के बाद भी इस मामले में अत्यधिक दिलचस्पी ले रहे हैं।
🛑7. मुख्य आरोपियों और सफेदपोश साजिशकर्ताओं के नाम हटाने के लिए जिम्मेदार पुलिस अधिकारी पर विभागीय जांच व कानूनी कार्रवाई की जाए।
🛑8. मुख्य आरोपियों और सफेदपोश साजिशकर्ताओं एवं राकेश तिवारी अधिवक्ता द्वारा अन्य व्यक्तियों की हड़पी गई जमीनों के बाबत जांच हो और मुकदमे दर्ज कर तत्काल कानूनी कार्रवाही की जाए।
🛑9. एन०आर०आई० सिटी के सभी निदेशकों एवं राकेश तिवारी अधिवक्ता की आय एवं संपत्तियों की उच्च स्तरीय जांच भी करायी जाए।
🛑10. मेरे द्वारा तीन बार पुलिस आयुक्त महोदय कानपुर नगर से मिलकर अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की गई परंतु पुलिस आयुक्त द्वारा आज दिन तक किसी प्रकार की कोई सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई गई है मेरे व मेरे परिवार की सुरक्षा को लगातार अनदेखा किया जा रहा है जबकि इस मामले के मुख्य मास्टरमाइंड और आरोपी अधिवक्ता राकेश तिवारी को पूर्व पुलिस अधिकारियों से सांठ-गांठ के चलते पुलिस गनर भी उपलब्ध कराया गया था।
✒️अतः मैं प्रेस के माध्यम से पुलिस अधिकारियों एवं प्रशासन और माननीय मुख्यमंत्री योगी जी से अनुरोध कर रहा हूं कि मेरे स्व० पिता राजाराम वर्मा हत्याकांड की निष्पक्ष अग्रिम विवेचना करवाई जाये और तत्काल सफेदपोश हत्या के मुख्य साजिशकर्ताओं के चेहरे बेनकाब कर जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।


