अग्निशमन विभाग द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही से आग फैलने से रुका

कानपुर । मिनी कंट्रोल द्वारा सूचना दी गई कि थाना चमनगंज क्षेत्रांतर्गत एक दुकान में आग लगी है सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी कानपुर नगर के निर्देशन में एफएस कर्नलगंज व लाटूश रोड से कुल 03 अग्निशमन यूनिट मय प्रभारी अधिकारी के घटनास्थल पहुंची एवं अल्प समय में आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया। अग्निशमन विभाग द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही से आग को सीमित करते हुए आस पास फैलने से रोका गया, उक्त अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई।
बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट, ✍️




