BB ओरिजिनलअपराधउत्‍तर प्रदेशप्रतापगढ़

मनरेगा में करोड़ों रुपए की घोटाले की जांच पहुंचा लोकायुक्त तक

Oplus 131072

प्रतापगढ़मनरेगा में करोड़ों रुपए की घोटाले की जांच तीन सदस्यीय समिति गठित की ग्राम सभा कडरो ब्लॉक कालाकांकर तहसील कुंडा जनपद प्रतापगढ़ मनरेगा में हुए करोड़ों के घोटाले की जांच लोकायुक्त उत्तर प्रदेश ने तीन सदस्यीय समिति से करने का आदेश जिलाधिकारी प्रतापगढ़ को दिया हैशिकायतकर्ता साबिर हुसैन ग्राम कडरो के रहने वाले हैं साबिर हुसैन ने ग्राम सभा कडरो के ग्राम प्रधान राम प्यारे सरोज प्रधान प्रतिनिधि हिस्ट्रीशीटर प्रभाकर पटेल ब्लॉक के अधिकारियों से साठ गांठ करके मनरेगा में बिना कार्य भुगतान कर लिया एक ही फोटो कई कई बार प्रयोग किया तमाम शिकायतों के बाद भी दोषियों पर कार्रवाई न होने पर माननीय लोकायुक्त महोदय उत्तर प्रदेश का परिवाद दाखिल कियाजिस पर लोकायुक्त महोदय ने तीन सदस्यीय समिति का गठन करके प्रशासनिक अधिकारी एक पुलिस अधिकारी एक अभियोजन अधिकारी से जांच कराने का आदेश जिलाधिकारी प्रतापगढ़ को दिया है सूचना शिकायतकर्ता को भी सहभागिता सुनिश्चित करने का आदेश प्रेषित कियाशिकायतकर्ता का आरोप है ग्राम प्रधान राम प्यारे सरोज प्रधान प्रतिनिधि हिस्ट्रीशीटर प्रभाकर पटेल गांव क्षेत्र में घूम-घूम कर धमकी दे रहे हैं कि यदि गांव आ गए तो हत्या कर देंगे की धमकी पहले से ही दी जा रही है इसी कारण से शिकायतकर्ता साबिर हुसैन वह उसका परिवार गांव नहीं जा पा रहा है अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा हैशिकायतकर्ता साबिर हुसैन ने मीडिया के सामने लोकायुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश और निर्देश का स्वागत करते हुए न्याय की उम्मीद की है और कहां है कि जल्द ही करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार का खुलासा होगा और दोषी ग्राम प्रधान भ्रष्टाचारी ब्लॉक अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी

राजू गौड़ की रिपोर्ट ✍️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp