BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुर

पानी के विवाद में सगे भाई व ससुराल पक्ष पर मार-पीट

कानपुर ब्रेकिंग न्यूज़

पानी के विवाद में सगे भाई व ससुराल पक्ष पर मारपीट का आरोप, पुलिस कमिश्नर से शिकायत

कानपुर के थाना कल्याणपुर क्षेत्र अंतर्गत मकान नंबर 103/1, बारह सिरोही निवासी नियाज़ उर्फ महबूब ने अपने सगे भाई रियाज़ एवं उसके ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने पानी भरने के विवाद को लेकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस कमिश्नर कानपुर नगर से लिखित शिकायत की है।

पीड़ित द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि
“दिनांक 16 दिसंबर को रात लगभग 8 बजे मैं काम से घर वापस लौटा। इसी मकान में मेरा भाई रियाज़ भी रहता है। पानी भरने को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।”

नियाज़ का आरोप है कि इस दौरान
“मेरे भाई रियाज़, उसका साला अजूबा, ससुर आमीन, साली समा, सास अजमेरी, मेरी पत्नी साजिया तथा दो अज्ञात व्यक्तियों ने एकजुट होकर मेरे साथ बेरहमी से मारपीट की।”

पीड़ित के अनुसार मारपीट के बाद वह पुलिस चौकी शिकायत दर्ज कराने पहुंचा, लेकिन
“चौकी पर ताला बंद होने के कारण मुझे वापस लौटना पड़ा।”

नियाज़ ने आगे आरोप लगाया कि
“अजूबा आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और किसी भी समय कोई गंभीर घटना कर सकता है या करवा सकता है।”

पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।


स्पष्टीकरण / डिस्क्लेमर

यह चैनल/पोर्टल किसी भी घटना की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है। यह खबर पीड़ित के बयान एवं प्रार्थना पत्र के आधार पर प्रकाशित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp