BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुरक्रिकेटखेल समाचार

भारत ‘ए’ ने ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ को 171 रनों से हराया, कानपुर के ग्रीन पार्क में रनों का तूफान

कानपुर ब्यूरो। ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले गए भारत ‘ए’ और ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ के बीच रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की। भारत ‘ए’ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 413 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 33.1 ओवर में सिर्फ 242 रनों पर सिमट गई।

इस तरह भारत ने मुकाबला 171 रनों के भारी अंतर से अपने नाम कर लिया।भारतीय बल्लेबाजों का जलवाभारतीय पारी में सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने 84 गेंदों पर 101 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 5 छक्के शामिल थे। कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी शानदार शतक लगाया। उन्होंने 83 गेंदों में 110 रन बनाए और 12 चौके व 4 छक्के जड़े। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 184 रनों की बड़ी साझेदारी की।इसके अलावा सिमरन ने 53 गेंदों पर 56 रन, जबकि रियान पराग ने 41 गेंदों पर तेज 50 रन जड़े। भारतीय बल्लेबाजों की आक्रामक पारी ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया।ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज नाकाम414 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। लगातार गिरते विकेटों ने टीम को दबाव में ला दिया और पूरी पारी 242 रनों पर सिमट गई।नतीजाभारतीय टीम ने यह मुकाबला 171 रनों से जीतकर घरेलू दर्शकों को खुशी का तोहफा दिया। इस जीत ने भारत ‘ए’ के खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को और मजबूती दी है।

कानपुर ग्रीन पार्क स्टेडियम से बिंदास बोल के लिए कार्तिकेय बाजपई की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp