BB ओरिजिनलबिंदास बोल खासमहाराष्ट्रस्थानीय समाचार

अहमदनगर में भारी बारिश से बाढ़ का संकट, तीन परिवारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया

अहमदनगर (महाराष्ट्र) ब्यूरो।अहिल्यानगर ज़िले के संगमनेर तालुके के पूर्व भाग स्थित खळी गांव में अधिकतम बारिश के चलते बौद्ध समाज के इलाके में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। लगातार बारिश से तीन परिवार – शिवाजी वाघमारे, बाळासाहेब वाघमारे और अनिल तेजाड – प्रभावित हुए हैं।ग्राम पंचायत प्रशासन और महसूल विभाग की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इन परिवारों को गांव के प्राथमिक आरोग्य केंद्र की इमारत में अस्थायी रूप से ठहराने की व्यवस्था की है।हालात का जायजाकल दोपहर और रातभर हुई तेज बरसात के कारण घरों में पानी घुस गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गांव के ग्राम सेवक अनिल वाणी और महसूल ग्राम अधिकारी तलाठी ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। नल तालाब और कैनाल के पास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई।प्रशासन की मददप्रशासन ने जिन परिवारों को मदद की ज़रूरत थी उन्हें सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कराया।गांव के नाले और तालाब पूरी तरह भर चुके हैं, वहीं निर्वंदे कैनाल में भी पानी खतरनाक स्तर तक पहुंच चुका है।लगातार बारिश से किसानों और मजदूरों को भारी नुकसान हुआ है। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित लोगों की हर संभव मदद की जा रही है।

✍️ संवाददाता – राज मोहम्मद शेख, बिंदास बोल न्यूज़, अहमदनगर (महाराष्ट्र)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp