शिवराजपुर के कुकरी गाँव में दबंगों का तांडव

शिवराजपुर के कुकरी गाँव में दबंगों का तांडव, लाठी-डंडों से वृद्ध पर हमले का प्रयास
कानपुर। शिवराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुकरी गाँव से दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।
यहाँ दबंगों के एक समूह ने सरेआम गुंडागर्दी करते हुए एक वृद्ध व्यक्ति के घर के बाहर जमकर उत्पात मचाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुकरी गाँव में करीब आधा दर्जन दबंगों ने हाथों में लाठी-डंडे लेकर एक वृद्ध के घर को घेर लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आरोपी वृद्ध पर हमला करने की नियत से आए थे।
उन्होंने घर के बाहर खड़े होकर काफी देर तक गाली-गलौज की और दहशत का माहौल पैदा कर दिया।
घटना के बाद भयभीत पीड़ित ने शिवराजपुर थाने पहुँचकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित ने शिवम, आशीष, बबलू, दिनेश और कुछ अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट के प्रयास और अभद्रता का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।
ग्रामीणों में इस घटना को लेकर काफी रोष है और वे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
शिवराजपुर पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

