BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुर

संदिग्ध स्थिति में काफी समय से लोडर खड़ा

कानपुर। बर्रा थाना क्षेत्र के हर देवनगर, दामोदर नगर स्थित राजमाता इंटर कॉलेज वाली गली में पिछले करीब दो महीनों से एक लोडर वाहन लावारिस हालत में खड़ा है।स्थानीय लोगों के अनुसार, यह लोडर संदिग्ध स्थिति में काफी समय से वहीं खड़ा है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों का कहना है कि यह वाहन चोरी का भी हो सकता है, लेकिन अब तक इसे लेने कोई नहीं आया है।क्षेत्रवासियों ने इस मामले की जानकारी संबंधित थाना पुलिस को भी दी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लोडर की मौजूदगी से आसपास के लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर पुलिस इस मामले में कब संज्ञान लेकर कार्रवाई करेगी और लावारिस खड़े इस वाहन की जांच कब पूरी होगी।

*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp