BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुर

मोतीझील में संदिग्ध हालात में मिला शव

Screenshot 2026 03 25 14 06 04 43 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

कानपुर। शहर के पॉश इलाके स्वरूप नगर स्थित कारगिल पार्क के पास मोतीझील में एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई*। बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए पहुंचे लोगों ने झील में एक शव को तैरता हुआ देखा।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय झील के किनारे टहल रहे लोगों की नजर पानी में पड़े शव पर पड़ी, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही स्वरूप नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस टीम द्वारा झील से शव को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर शव की पहचान नहीं हो सकी है और मौत के कारणों का भी अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।पुलिस का कहना है कि शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा, जिसके बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि व्यक्ति झील तक कैसे पहुंचा।फिलहाल इस घटना ने इलाके में दहशत और कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।

*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp