BB ओरिजिनलअपराधउत्‍तर प्रदेशकानपुर

ऑपरेशन मुस्कान” की बड़ी कामयाबी: 8 घंटे में अपहृत मासूम सकुशल बरामद

🚨कानपुर। रेलवे स्टेशन परिसर से दो वर्षीय मासूम के अपहरण की सनसनीखेज घटना में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज आठ घंटे के भीतर बच्ची को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह सफलता 😄“ऑपरेशन मुस्कान” के तहत चलाए जा रहे अभियान का अहम परिणाम मानी जा रही है।

👉अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी के मार्गदर्शन, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे एन. कोलान्ची के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज प्रशांत वर्मा की लगातार मॉनिटरिंग में यह कार्रवाई की गई।

👉पुलिस उपाधीक्षक कानपुर दुष्यन्त कुमार सिंह एवं सहायक सेनानायक आरपीएफ विवेक वर्मा के निकट पर्यवेक्षण में संयुक्त टीम ने पूरी रात सघन तलाशी अभियान चलाया।घटना 23 फरवरी 2026 की रात लगभग 9:30 बजे की है, जब कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के दिल्ली एफओबी से 2 वर्षीय बालिका के अपहरण की सूचना मिली।

👉थाना Government Railway Police (जीआरपी) कानपुर सेंट्रल में मु0अ0सं0 74/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह ने तत्काल पांच विशेष टीमों का गठन किया। सीसीटीवी कंट्रोल रूम में 100 से अधिक फुटेज खंगाले गए। दिल्ली और प्रयागराज दिशा में जाने वाली ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। Railway Protection Force (आरपीएफ) को भी अलर्ट करते हुए संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।लगातार प्रयासों के बाद 24 फरवरी 2026 को सुबह 6:30 बजे स्टेशन के पास हैरिसगंज पुल के नीचे बने जर्जर अहाते से आरोपी राजू धीमर (50 वर्ष), निवासी जालौन, को गिरफ्तार कर अपहृत बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया।पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह विभिन्न जनपदों में भीख मांगकर जीवनयापन करता है और मासूम को भीख मंगवाने के उद्देश्य से अपहरण कर दिल्ली ले जाने की फिराक में था। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी कर रही है।

👉पुलिस अधिकारियों ने कहा,> “रेलवे स्टेशन पर यात्रियों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। टीमवर्क और त्वरित कार्रवाई से एक मासूम की जिंदगी सुरक्षित हो सकी।

📌इस सफल अभियान में जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त टीम—प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह, पोस्ट प्रभारी सिद्धनाथ पाटीदार सहित कई उपनिरीक्षक एवं जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

👉पुलिस की मुस्तैदी से एक बड़ी अनहोनी टल गई और 😄“ऑपरेशन मुस्कान” के तहत चलाया जा रहा अभियान एक बार फिर प्रभावी साबित हुआ। आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

🧝बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली टीम-

1. श्री ओमनारायण सिंह,प्रभारी निरीक्षक-कानपुर सेन्ट्रल जीआरपी

2. श्री सिध्दनाथ पाटीदार,पोस्ट प्रभारी-आरपीएफ कानपुर सेन्ट्रल

3. उ0नि0 मोहित कुमार, उ0नि0 सुनील कुमार, उ0नि0 शिवबाबू यादव थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल

4. हे0का0 शिव सिंह, हे0कां० हरिपाल यादव, हे0कां० अब्दुल समद, हे0का0 दुर्गेश कुमार, का0 सत्येन्द्र सिंह, का0 शिवेन्द्र कुमार, का0 बलवन्त चौधरी, का0 दीपक यादव म०हे0का0 विपिन यादव थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल

5. स0उ0नि0 सी0पी0 सिंह, म0स0उ0नि0 सुनीता, का0 अजय कुमार, का0 अमित कुमार, म० का० रश्मि आरपीएफ पोस्ट कानपुर सेन्ट्रल

Oplus 131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp