BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुर

आवारा कुत्ते का आतंक, लोगों के लिए बना बड़ा सिरदर्द

Screenshot 2026 03 06 23 29 53 66 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवली रोड मार्केट में इन दिनों एक आवारा कुत्ते का आतंक देखने को मिल रहा है। इलाके के दुकानदारों और राहगीरों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि यह कुत्ता कई लोगों पर हमला कर चुका है, जिससे स्थानीय लोग काफी परेशान और भयभीत हैं।ताजा घटना उस समय की है जब एक युवक सड़क से होकर अपने काम से जा रहा था। तभी अचानक आवारा कुत्ता उस पर झपट पड़ा और हमला करने की कोशिश की। युवक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वहां से भागकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि युवक बाल-बाल बच गया और कोई बड़ी घटना होने से टल गई।पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में और भी ज्यादा चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि यह कुत्ता पहले भी कई राहगीरों और बच्चों को काट चुका है।स्थानीय दुकानदारों और क्षेत्रीय लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि जल्द से जल्द इस आवारा कुत्ते को पकड़कर इलाके से हटाया जाए, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके।कल्याणपुर थाना क्षेत्र के शिवली रोड मार्केट का मामला।

*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

Oplus 131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp