BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुर

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् इकाई का पुनर्गठन सम्पन्न

छात्र-छात्राओं को विभिन्न दायित्व सौंपे गए

कानपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (अभाविप) की बर्रा एवं गोविंद नगर इकाई का पुनर्गठन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर संगठन के विस्तार एवं विद्यार्थी हितों को ध्यान में रखते हुए अनेक छात्र-छात्राओं को विभिन्न दायित्व सौंपे गए।पुनर्गठन के अंतर्गत प्रखर चौरसिया को बर्रा नगर मंत्री तथा प्रथम द्विवेदी को गोविंद नगर नगर मंत्री का दायित्व प्रदान किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने नवदायित्व प्राप्त कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि परिषद् का प्रत्येक दायित्व सेवा, संगठन और राष्ट्र निर्माण का माध्यम है। सभी कार्यकर्ता विद्यार्थी हित, संगठन के विस्तार एवं राष्ट्रहित के कार्यों को पूर्ण समर्पण के साथ आगे बढ़ाएँगे।कार्यक्रम में चुनाव संयोजक डॉ. विकास जी, जिला प्रमुख प्रवीण जी, प्रांत सह मंत्री मयंक पासवान जी तथा जिला संयोजक प्रभात शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम का समापन “भारत माता की जय” एवं “वंदे मातरम्” के उद्घोष के साथ हुआ

बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp