BB ओरिजिनलNews Officeहनुमानगढ़

जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य, अफवाहों से बचें।

हनुमानगढ़। जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। जिला प्रशासन ने अपील करते हुए कहा है कि सभी गैस एजेंसियों के माध्यम से घरेलू गैस सिलेंडरों की नियमित सप्लाई की जा रही है और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की कमी की समस्या नहीं है।

➡️ विभाग ने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे अपनी आवश्यकता के अनुसार निर्धारित समयावधि (25 दिन) के भीतर गैस सिलेंडर की बुकिंग करवाकर संबंधित गैस एजेंसी से सिलेंडर प्राप्त करें। साथ ही गैस की उपलब्धता को लेकर फैल रही किसी भी प्रकार की अफवाहों या भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास नहीं करने की सलाह दी गई है।

➡️ एडीएम श्री उम्मेदी लाल मीना ने कहा कि गैस की उपलब्धता को लेकर फैल रही किसी भी प्रकार की अफवाहों या भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास नहीं करें, पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। कालाबाजारी करने वाले से प्रशासन सख्ती से निपटेगा तथा विभिन्न अधिनियमों में सख्त कार्यवाही की जाएगी।

➡️ जिला रसद अधिकारी ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए गैस एजेंसियों के माध्यम से नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, जिससे सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध हो सके। कालाबाजारी पर अंकुश के लिए टीमें गठित की गई है। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीमें नियमित निरीक्षण करेगी तथा टीमों को गैस की कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए है। __

बिंदास बोल संवाददाता हनुमानगढ़ न्यूजरूम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp