BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुर

सघन भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण हुआ

कानपुर। होली पर्व के दृष्टिगत आज दिनांक 04.03.2026 को पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता द्वारा पूर्वी ज़ोन के समस्त थाना क्षेत्रों का सघन भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न थाना प्रभारियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर त्योहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।भ्रमण के दौरान प्रमुख चौराहों, व्यस्त बाजारों, संवेदनशील स्थलों तथा अधिक भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों का गहन निरीक्षण किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए इन स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है। इसके साथ ही पीआरवी, मोबाइल पेट्रोलिंग यूनिट एवं पैदल गश्त को और अधिक सक्रिय किया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना पर तत्काल नियंत्रण पाया जा सके।पुलिस उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि बनाए रखें, संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखें तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं अफवाह फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि डायल 112 एवं कंट्रोल रूम को पूर्ण रूप से अलर्ट मोड पर रखा जाए, जिससे किसी भी सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जा सके।इसके अतिरिक्त, शांति समिति के सदस्यों एवं क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों से संवाद स्थापित कर आपसी समन्वय बनाए रखने पर भी बल दिया गया। आमजन से अपील की गई कि होली का पर्व आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं शांति के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।कानपुर पुलिस द्वारा होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने हेतु व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं, जिससे जनपदवासियों को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने का अवसर मिल सके।

*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

Oplus 131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp