कानपुर में अखिलेश यादव का बयान: “किडनी कांड पर बनेगी OTT, शहर को बदनाम किया”
कानपुर पहुंचे अखिलेश यादव ने बुधवार को चर्चित किडनी ट्रांसप्लांट कांड को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “कालीन भाई, कोडीन भाई के बाद अब किडनी भाई भी मिल गए हैं।
लगता है इस कांड पर भी जल्द कोई OTT बन जाएगी। कानपुर को बदनामपुर बना दिया गया है।”अखिलेश यादव अपने सिक्योरिटी गार्ड रंजन पहलवान को श्रद्धांजलि देने आए थे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि किडनी कांड की जांच होने पर कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं।उन्होंने विकास कार्यों को लेकर भी दावा किया कि कानपुर मेट्रो, पनकी की ऊंची चिमनियां और अन्य परियोजनाएं समाजवादी पार्टी की देन हैं।
वहीं चुनावी मुद्दों पर बोलते हुए उन्होंने भाजपा पर वोट कटवाने और जनता को परेशान करने के आरोप लगाए।अखिलेश ने कहा कि आने वाले समय में जनता भाजपा को जवाब देगी और प्रदेश में बदलाव तय।
बिंदास बोल संवाददाता

