दो गाड़ियों के बीच भीषण टक्कर

कानपुर। एक बार फिर जीटी रोड पर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। रावतपुर थाना क्षेत्र की गुरुदेव चौकी अंतर्गत जीटी रोड पर स्थित संजीवनी हॉस्पिटल के पास देर रात दो गाड़ियों के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक गाड़ी में सवार युवक कथित रूप से नशे की हालत में बताए जा रहे हैं। वहीं दूसरी गाड़ी किसी दरोगा की बताई जा रही है, हालांकि पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।हादसे के तुरंत बाद एक गाड़ी में सवार युवक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रावतपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।जीटी रोड जैसे व्यस्त मार्ग पर हुए इस हादसे के चलते कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कर यातायात सुचारू कराया।फिलहाल पुलिस फरार युवकों की तलाश में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मामले की जांच जारी है।स्थानीय लोगों का कहना है कि जीटी रोड पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।
*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

