BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुरचिकित्सा

भार्गव हॉस्पिटल में इलाज के दौरान महिला की मौत,परिजनों का हंगामा

कानपुर। किदवई नगर क्षेत्र स्थित भार्गव हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो* जाने के बाद अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा हुआ। मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।जानकारी के अनुसार, महिला को सांस लेने में तकलीफ होने के कारण परिजन उसे देर रात भार्गव हॉस्पिटल में भर्ती कराए थे। परिजनों का आरोप है कि भर्ती के बाद महिला को आईसीयू में रखा गया, लेकिन रातभर उसे उचित इलाज नहीं मिला। उनका कहना है कि कई बार स्टाफ को बुलाने की कोशिश की गई, लेकिन कोई जिम्मेदार व्यक्ति समय पर उपलब्ध नहीं हुआ।परिवार के लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें आईसीयू के अंदर जाकर मरीज को देखने नहीं दिया जा रहा था। केवल दवाइयों और इलाज के नाम पर लगातार बिल थमाए जाते रहे और हजारों रुपये की दवाएं बाहर से मंगवाई गईं।सुबह जब परिजन किसी तरह आईसीयू के अंदर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि वहां मौजूद स्टाफ सो रहा था और महिला की हालत गंभीर बनी हुई थी। परिजनों के मुताबिक, उस समय महिला की पल्स रेट काफी गिर चुकी थी। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने आनन-फानन में मरीज को कार्डियोलॉजी सेंटर रेफर करने की बात कही और एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।परिजनों का आरोप है कि समय पर सही इलाज न मिलने और लापरवाही के कारण ही महिला की मौत हुई है। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया और दोषी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने परिजनों को शांत कराते हुए मामले की जांच का आश्वासन दिया है। वहीं, अस्पताल प्रशासन की ओर से फिलहाल इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।https://youtu.be/txsL_h_IjtY?si=Tvzsi7bBoxE8In04

*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp