पशु तस्करों में नोट गिनने का वीडियो वायरल,पुलिस कर्मी लाइन हाज़िर

कानपुर। रनिया थाना क्षेत्र से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पुलिस कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में नेशनल हाईवे किनारे एक पशुओं से भरा ट्रक खड़ा दिखाई दे रहा है, जिसके ठीक आगे डायल 112 की पुलिस गाड़ी मौजूद है।वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रक चालक और उसके कुछ साथी सड़क किनारे खड़े होकर नोट गिनते नजर आ रहे हैं। इस दौरान पुलिस की मौजूदगी ने पूरे मामले को संदिग्ध बना दिया है, जिससे आम लोगों में चर्चा और आक्रोश का माहौल है।मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों ने तुरंत संज्ञान लिया और संबंधित पुलिस कर्मियों को लाइन हाज़िर कर दिया है। साथ ही पूरे प्रकरण की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।सूत्रों के अनुसार, प्राथमिक जांच के आधार पर सभी संबंधित पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है और आगे की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।यह घटना एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली और पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर रही है, जिस पर अब सभी की निगाहें जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं।
*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

