BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुरधर्म

रामनवमी की शोभा यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क

कानपुर। आगामी रामनवमी की शोभा यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस. एम. कासिम आबिदी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।आज दिनांक 24 मार्च 2026 को डीसीपी वेस्ट ने थाना रावतपुर क्षेत्र में निकलने वाली शोभा यात्रा के निर्धारित मार्गों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संवेदनशील और भीड़-भाड़ वाले इलाकों, प्रमुख चौराहों और मार्गों का बारीकी से अवलोकन किया।निरीक्षण के दौरान डीसीपी वेस्ट ने संबंधित थाना प्रभारी, चौकी प्रभारियों और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शोभा यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था पूरी तरह सुचारू रखी जाए, जिससे आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अफवाह फैलने की स्थिति में तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाए। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं पर कड़ी निगरानी बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।डीसीपी वेस्ट ने साफ कहा कि रामनवमी की शोभा यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और कानून के दायरे में संपन्न कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp